Posts

रविवार

 मेरा मन नही होता अब तुमसे मिलने को हां माना कि पहले मैं ही जिद करती थी तुमसे मिलने की और पहले तुमसे मिलकर मुझे खुशी भी मिलती थी सारी थकान उतर जाती थी तुम्हारे आने की खबर सुन कर एक और बात जो मुझे तुमसे कहनी थी मैं तुम्हें हमेशा से चाहती हूँ जबसे मैंने तुम्हारे बारे में पहली बार जाना था तुम मेरे लिए बहुत प्रिय हो जरूरी से हो उतने ही जरूरी हो जितना गिनती में किसी एक अंक के बाद दुसरे अंक का आना ! तुमसे मिलने की बेचैनी हमेशा बनी रहती थी और इतनी बैचेनी, बेताबी तुमसे मिलने की हो भी क्यों न बचपन से लेकर आज तक का साथ रहा है तुम्हारा मेरा आज तक भी तुम्हारा इंतज़ार मैंने बड़ी दिल्लगी के साथ किया है। तुम्हारे आने का इंतजार मुझे तब से होता है जब से तुम जाने का इंतजाम कर रहे होते हैं । शायद ही कोई प्रेमिका होगी जो अपने प्रेमी के निठल्ले होने पर भी ऐतबार न जताए मगर मुझे तुम्हारा इस तरह का रवैया भी पसंद है।  तुम बेकार, बेरोजगार होने के बाद भी हर बार पूरे परिवार के लिए जो खुशियां बटोर ले आते होना ये अदा तो मुझे तुम्हारी बेहद पसंद है । पसंद है मुझे तुम्हारा खामोशी से जाना और मस्ती से आना। लेकि...

दर्द

 दर्द शारीरिक हो या मानसिक इन्सान की सोचने समझने कि शक्ति ख़तम कर देता हैं!!... कोई दर्द मीठा होता हैं कोई दर्द खट्टा होता हैं कोइ दर्द कड़वा होता हैं !! हर इक मीठा दर्द हम सहन कर लेते हैं, हर इक खट्टा दर्द हमारी जिज्ञासा को बढ़ाता है,  हर कड़वा दर्द हमें मौत का एहसास करवाता है !! कितना आसान है यह कहना कि दर्द हैं उतना ही मुश्किल होता है दर्द सहना !! दर्द कभी कभी इतना असहनीय हो जाता हैं कि हम चिलाने लगते हैं हम चीख़ते है अपनो से झगड़ने लगते हैं, जल्द से जल्द हम इससे निजात पाने के लिए हर प्रयास करते हैं !! जब कभी हम दर्द से हार जाते हैं तो आंखो से आंसू निकल कर ज़मीन पर गिर जाते हैं ठीक वैसे ही जैसे एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के प्यार में गिर जाता है और अपने दिल हारा हुआ पाता है और सुकून के साथ अपने आप को छोड़ देता है प्रेमिका के हवाले !! दर्द में हम ये भूल जाते हैं कि हमारे गर्भ से जिस दर्द ने जनम लिया है वो हमें एक नहीं जिन्दगी देता है ठीक वैसे जैसे एक इस्त्री के गर्भ से जन्म लेकर इक जीव उसे मां कि ममता से भरी नई जिंदगी देता है !! फिर हम क्यों भुल जाते हैं कि ये दर्द हमारी जिन्दग...

मेरे बारे में !!

Spiritual_sarita_ blog आपका स्वागत करता है ! उम्मीद हैं आपकी मेरी दोस्ती हमेशा बनी रहेगी !! मैं यहां कुछ विषयों पर सिर्फ अपनी सोच और विचार प्रकट करूंगी यदी आप भी ऐसा कुछ सोचते हैं शेयर नहीं करपाते या फ़िर कोई समझ नहीं पाते हैं आप अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं !हम यहां हर एक विषय पर जो हमारी प्रगति के लिए आवश्यक हैं , बात करेंगे !! इससे हमे एक ही जीवन में अलग अलग जिन्दगी का बिना कुछ गवाए अनुभव, सुझाव एवं कई नए आयाम मिलेंगे!! मैं यह नहीं कहती की मै जो कहूंगी उसका मुझे सम्पूर्ण ज्ञान है क्यों कि मेरा अनुभव है कि पूर्ण कुछ भी नहीं है !! सबकुछ अधुरा है जिसे पूरा करते हैं मै और आप मिलकर !! और आप और मैं से कहीं अधिक ख़ूबसूरत है हम !!   धन्यवाद!! शूभ कामनाएं आने वाले कल के लिए !!❣️ आप सभी से मिलकर अच्छा लगा!!❤️ 12.01.21